Helpline
+91-612-2290278
Send email
biharsacs1@gmail.com
6th Floor, Swasthya Bhawan
Sheikhpura, Patna - 800 014.
होम
लोकपाल
शिकायत अधिकारी
सामाजिक सुरक्षा योजना
शिकायत करें
शिकायत जानकारी
BSACS HOME
एच0 आई0 वी0 संक्रमित व्यक्तियों के लिये उपलब्ध योजनाएँ
योजना का नाम
योजना का उदेश्य
योग्यता
आवश्यक कागजात
संपर्क
आवेदन कहाँ करे
1
बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना
एड्स पीड़ित व्यक्तियो के भरण-पोषण के लिये प्रति व्यक्ति रु. 1500/-प्रतिमाह सहायता राशी दिया जाना है।
18 वर्ष से उपर के वैसे एच0 आई0 वी0 संक्रमित व्यक्ति जो नियमित रुप से ए0 आर0 वी0 दवा का सेवन कर रहे है।
पहचान-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, ए0 आर0 टी0 केन्द्र के द्वारा निर्गत हरा/ पिला कार्ड के सुसंगत अंश की छायाप्रति, राष्ट्रीयकृत बैंक के बैंक-पास बुक की छायाप्रति, शपथ-पत्र
ए0 आर0 टी0 केन्द्र के डाटा मैनेजर और कम्युनिटी केयर को-ऑडिनेटर
उस ए0 आर0 टी0 केन्द्र में आवेदन - पत्र जमा करे, जहाँ पर वह पंजीकृत है एवं उक्त योजना से संबंधित विकसित बेवसाईट
https://aashakiran.bih.nic.in
पर अपलोड करे।
2
परवरिश योजना
एच0 आई0 वी0 संक्रमित एवं प्रभावित बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिये जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को रु. 1000/- प्रतिमाह सहायता राशी दिया जाना है।
जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के एच0 आई0 वी0 संक्रमित एवं प्रभावित बच्चे
जन्म प्रमाण-पत्र, टीकाकरण से संबंधित प्रमाण-पत्र, विद्यालय से निर्गत प्रमाण-पत्र,बच्चे का अपने माता/पिता/ देखभालकर्ता के साथ संयुक्त बैंक खाता
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सी0 डी0 पी0 ओ0 )
आवेदन-पत्र सी0 डी0 पी0 ओ0 कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है, जिसे आवश्यक कागजात के साथ सी0 डी0 पी0 ओ0 कार्यालय में ही जमा किया जाना है।
नोटः- भेदभाव एव अन्य समस्याओं के लिये एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित होने के लिये अपने जिला के जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला शिकायत निवारण समिति को और त्वरित कार्रवाई करते हुए कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिये वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक -सह-अध्यक्ष, शिकायत निवारण कोषांग को सादे कागज में आवेदन दे सकते हैं।
biharsacs@gmail.com
+91-612-2290278
search here